फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After a settlement at the police station, the young man committed suicide by swallowing poison.

Jhansi News: थाने में समझौते के बाद युवक ने जहर निगलकर दी जान

Mon, 09 Mar 2026 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
After a settlement at the police station, the young man committed suicide by swallowing poison.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पत्नी से विवाद के बाद गुरसराय निवासी नीलू कुशवाहा (26) ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार तड़के उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही पत्नी ने उसके खिलाफ गुरसराय थाने में शिकायती पत्र दिया था। थाने में समझौता करा दिया गया था। उसके दो दिन बाद ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

परिजनों ने बताया कि करीब नौ साल पहले नीलू की शादी मोंठ निवासी युवती से हुई थी। दंपती को आठ साल का बेटा है। नीलू गल्ला मंडी में प्राइवेट काम करता था। वह शराब पीने का भी आदी था। कमाए पैसों से शराब पी जाता था। इस वजह से दंपती में अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार को भी दंपती के बीच विवाद हुआ था। उनके बीच मारपीट हुई। पत्नी ने नीलू के खिलाफ गुरसराय थाने में शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। यहां उन दोनों के बीच समझौता हो गया। नीलू के साथ पत्नी ससुराल चली गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात नीलू बाहर से आया। यहां से वह सीधे बाथरूम में चला गया। बाहर आने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। पूछने पर उसने जहर निगल लेने की बात बताई। यह सुनकर परिजन घबरा उठे। उसे तुरंत लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने भी उसके जहर निगलने की पुष्टि की। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरसराय थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक जहर निगलने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed