{"_id":"67eda1c4eb4dc52c6d044769","slug":"after-a-dispute-with-husband-over-cooking-the-married-woman-committed-suicide-by-swallowing-poison-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-525900-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खाना बनाने को लेकर पति से विवाद के बाद विवाहिता ने जहर निगलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खाना बनाने को लेकर पति से विवाद के बाद विवाहिता ने जहर निगलकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली के पन्नालाल मोहल्ले में रविवार को पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने जहर निगल लिया था। मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया गया। हालत सुधारने पर उसे घर भेज दिया गया। मंगलवार रात उसकी हालत अचानक से खराब हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पन्नालाल मोहल्ला निवासी मुकेश सोनी पत्नी प्रियांशा (36) के साथ रहता था। परिजन का कहना है कि 30 मार्च को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। नाराज होकर प्रियांशा ने कमरे में जाकर जहर निगल लिया। अचेत हाल में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर सोमवार को उसकी छुट्टी कर दी गई। परिजन उसे लेकर घर चले आए। उनका कहना है कि मंगलवार शाम अचानक से प्रियांश की हालत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर तुंरत मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सिटी स्नेहा तिवारी के मुताबिक, बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन