फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After a dispute with his father, the only son committed suicide by consuming poison.

Jhansi News: पिता से विवाद के बाद इकलौते बेटे ने जहर निगलकर दी जान

Mon, 12 Jan 2026 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his father, the only son committed suicide by consuming poison.
झांसी। शिवपुरी मध्य प्रदेश के पनहारी गांव निवासी शगुन लोधी (30) ने पिता से विवाद के बाद शनिवार रात जहर निगल लिया। कमरे में वह अचेत हाल में पड़ा था। परिजनों ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

पिछोर थाने के पनहारी गांव निवासी शगुन प्राइवेट काम करता था। परिजनों ने बताया कि शगुन की पिता मेहरबान से नहीं बनती थी। दोनों के बीच विवाद होता था। शगुन अक्सर नशा करता था, इसका पता चलने पर पिता फटकारते थे। पिछले आठ दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था। जहां काम पर जाता था, वहां से शिकायतें आ रही थीं। कई बार कहने के बाद भी शगुन काम पर नहीं जा रहा था। शराब पीने के लिए उसने घर में रखा राशन तक बेच डाला। यह पता चलने पर पिता ने उसे जमकर फटकार लगाई। इसके बाद शगुन पिता से झगड़ा करने लगा। नाराज होकर वह घर से चला गया। करीब दो घंटे बाद घर लौटा। घर आने के बाद सीधे अपने कमरे में चला गया। उसकी बहन जब उसे देखने पहुंची, तब उसने जहर निगल लेने की बात बताई। यह सुनकर वह घबरा उठी। थोड़ी देर बाद शगुन अचेत हो गया। मेडिकल अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने भी जहर निगलने की पुष्टि की। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। उसकी मां की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। परिवार में बहनें हैं। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक जहर निगलने से युवक की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed