फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After 36 hours also police empty hand not any clue find

हत्यारों की तलाश में पुलिस के हाथ खाली

Fri, 19 Feb 2021 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
After 36 hours also police empty hand not any clue find
झांसी। थाना कोतवाली के वैष्णवपुरम कॉलोनी में शिक्षक की मां की हत्या के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों का कोई सुराग नहीं जुटा सकी। पुलिस अभी हत्या की वजह ही तलाशने में उलझी है। पूछताछ के लिए आसपास के छह- सात लोगों को उठाया है, लेकिन वारदात से जुड़े पुख्ता तार पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।
विज्ञापन

पुलिस आसपास के नशेड़ियों और घर के भीतर सुराग तलाशने की कोशिश कर रही थी। जांच के दौरान मालूम चला कि मृतका रामरति ने कुछ माह पहले बड़ागांव गेट बाहर स्थित अपने नाम के मकान को बेचा था। उससे मिली रकम रामरति ने बैंक में जमा न करके अपने पास रख ली थी। हालांकि, पूछताछ में मालूम चला उसने पूरी रकम छोटे शिक्षक बेटे हेमंत के निर्माणाधीन मकान में लगा दी थी। लूट की आशंका भी बहुत कम है, रामरति सोने के गहने नहीं पहनती थी। फिर भी संभावना जताई जा रही कि लूट के इरादे से किसी नशेड़ी ने हमला किया होगा, लेकिन टॉप्स एवं गले की माला नीचे ही पड़े मिले। रामरति का मोबाइल फोन अभी तक नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की भी पुष्टि नहीं हुई। ऐसे में पुलिस हत्या की वजह ही नहीं तलाश पा रही है। परिवार के लोगों के अंतिम क्रिया में जुटे होने से उनसे भी पुलिस बहुत कुछ नहीं पूछ सकी। हालांकि, पुलिस को यकीन है कि वृद्धा की हत्या का राज निर्माणाधीन मकान के इर्द-गिर्द है। उधर, कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले में काम करने वाले आधा दर्जन से अधिक मजदूरों को पूछताछ के लिए उठा लिया। दिन भर कोतवाली में मजदूरों के परिजन जमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed