{"_id":"6064ce1c8ebc3ec4840c6f69","slug":"afem-ki-kheti-ki-suchna-pr-police-ne-kai-khet-khangale-jhansi-news-jhs192073452","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम की खेती की सूचना पर पुलिस ने मारी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफीम की खेती की सूचना पर पुलिस ने मारी दबिश
विज्ञापन
खेत में पहुंचकर जांच करते पुलिसकर्मी।
अफीम की खेती की सूचना पर पुलिस ने कई खेत खंगाले
झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत लहरगिर्द इलाके में बने एक खेत में अफीम की खेती की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। कई घंटे पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस व आबकारी टीम ने आसपास के कई खेत खंगाले। जांच के लिए नारकोटिक्स विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है। लखनऊ से बृहस्पतिवार सुबह टीम पहुंचकर जांच करेगी।
सीपरी बाजार पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि लहरगिर्द स्थित एक खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती हो रही है। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह, सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह व आबकारी अधिकारी प्रमोद गोयल मौके पर पहुंचे। यहां कई घंटे खेत की छानबीन की। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर इसकी जानकारी नारकोटिक्स विभाग को दी गई।
सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि खेतों की वीडियोग्राफी भी कराई है। बृहस्पतिवार को नारकोटिक्स टीम पहुुंचकर जांच करेगी। उसके बाद असलियत का पता चलेगा। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। आसपास के कई खेत रडार पर हैं। देर शाम अधिकारी व पुलिस मामले की जांच में लगे रही।