फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Advocate upset to police jaam

पुलिस से नाराज अधिवक्ताओं ने कचहरी चौराहा पर लगाया जाम

Sun, 21 Mar 2021 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Advocate upset to police jaam
झांसी। वकीलों से जुडे़ कई मामलों में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को कचहरी चौराहा पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठकर अधिवक्ताओं ने धरना देते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तीन घंटे चले प्रदर्शन के दौरान मेडिकल कॉलेज मार्ग पर जाम लग गया। एसएसपी का आश्वासन मिलने पर अधिवक्ता माने।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार यादव ने बताया कि जिले की पुलिस अधिवक्ताओं का लगातार उत्पीड़न कर रही है। सबसे ज्यादा मामले प्रेमनगर, कोतवाली व सीपरी बाजार क्षेत्र के हैं। कार्रवाई न होने से अधिवक्ता परेशान हैं। अधिकारियों से मिलने के बाद भी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। इन समस्याओं को देखते शुक्रवार को हड़ताल का एलान किया था। शनिवार सुबह अधिवक्ताओं ने हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे एकत्रित हुए अधिवक्ताओं ने कचहरी चौराहा पहुंचकर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता सड़क पर ही बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर हिमांशु गौरव ने पहुंचकर सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। लगातार तीन घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद एसएसपी दिनेश कुमार पी मौके पर पहुंचे। यहां अधिवक्ताओं से वार्ता कर चौबीस घंटे में मामलों को नियमानुसार निपटाने का आश्वासन मिलने के बाद अधिवक्ता जाम खोलने को तैयार हुए। इस मौके पर महामंत्री प्रणय श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र, राजेंद्र कुमार रावत, अभिनंदन प्रजापति, महेंद्र कुमार जोशी, शिरोमणि जैन, लक्ष्मीनारायण प्रजापति व नरेंद्र कुमार वैद्य, चंद्रशेखर शुक्ला, शमीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से की अभद्रता
जाम के दौरान लोगों के निकलने के प्रयास पर अधिवक्ताओं ने अभद्रता की। इस बीच वीडियो बनाने वाले कुछ लोगों के मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया। इसको लेकर विवाद की स्थिति बनी। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाल लिया।

टैक्स बार व डिवीजन बार एसोसिएशन ने किया समर्थन
झांसी टैक्स बार एसोसिएशन व डिवीजनल बार एसोसिएशन ने भी हड़ताल को समर्थन दिया। इस मौके पर अध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, रामप्रकाश मिश्रा, देवराज सिंह कुशवाहा, राजीव कुमार खरे, विनोद कुमार सिंह, लवलेश सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, अंबिका प्रसाद कुशवाहा, ध्रुव अरजरिया, उमेश शर्मा, अध्यक्ष मदन गोपाल अग्रवाल, शशि कुमार गुप्ता, विष्णु चंद्र रावत, राकेश कुमार अग्रवाल, जुगल किशोर, वकील चंद्र दुबे, जागेश्वर गुप्ता, मनीष मिश्रा, अजय चंद्र श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता, मनोज पलया, राजीव तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed