फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Admissions for UG-PG colleges begin, counseling from 25th

Jhansi News: कॉलेजों में यूजी-पीजी के प्रवेश शुरू, 25 से काउंसलिंग

Tue, 23 Jun 2026 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 23 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Admissions for UG-PG colleges begin, counseling from 25th
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में सोमवार से स्नातक-परास्नातक (यूजी-पीजी) में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके चलते सुबह नौ बजे से ही छात्र-छात्राओं का प्रवेश लेने के लिए कॉलेजों में पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर तीन बजे तक प्रवेश की प्रक्रिया चलती रही।
विज्ञापन

बीकेडी कॉलेज प्रशासन ने बताया कि सुबह नौ बजे से छात्र-छात्राओं का प्रवेश के लिए आना शुरू हो गया। इनमें सबसे ज्यादा संख्या स्नातक में प्रवेश लेने वालों की रही। स्नातक के छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया बताने, फार्म भरने में मदद करने और दस्तावेजों से जमा होने वाले संबंधित दस्तावेजों की जानकारी देने के लिए सभागार के नजदीक कमरे में टीम को लगाया गया है, जो छात्र-छात्राओं की हरसंभव मदद कर रही है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. बीके राय ने बताया कि जिन यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश होने हैं, उसके फार्म भरवाकर अनंतिम (प्रोविजनल) प्रवेश देना शुरू कर दिया है। वहीं, बिपिन बिहारी महाविद्यालय में बीएससी और एमएससी के प्रवेश की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू हो गई। पहले दिन सबसे ज्यादा छात्राएं प्रवेश के लिए पहुंची, जिनमें सबसे ज्यादा स्नातक की रही। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को फार्म देकर मौके पर ही भरवाए। इसके साथ ही फीस जमा करवाकर प्रोविजनल प्रवेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



0000
प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के साथ ही उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है ताकि विद्यार्थी अपने प्रश्नों के उत्तर को जान सकें। यदि किसी विद्यार्थी को परिणाम को लेकर भ्रम की स्थिति है, तो वह मेल के माध्यम से अवगत करा सकता है। उन्होंने बताया की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग 25 जून को होगी।
ज्ञानेंद्र कुमार, कुलसचिव (बीयू)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed