{"_id":"666771ed41893bc079024b4c","slug":"admission-in-private-schools-poor-children-should-apply-till-20-jhansi-news-c-131-1-ltp1002-115969-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कांग्रेस निकालेगी धन्यवाद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कांग्रेस निकालेगी धन्यवाद यात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक हुई, जिसमें धन्यवाद यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश सचिव बलवंत सिंह राजपूत ने बताया कि हाल में हुए लोकसभा चुनावों में झांसी-ललितपुर की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य को अच्छा समर्थन दिया। भाजपा के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर मिली। इसके लिए हम जनता के बीच जाकर उन्हें धन्यवाद देंगे। जिलाध्यक्ष राकेश रजक ने बताया कि 14 से 15 जून तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस धन्यवाद यात्रा निकलेगी। 14 जून को महरौनी विधानसभा क्षेत्र के बिरारी, कचनौंदा, गुगरवारा, बिल्ला छिल्ला, बानपुर, पड़वा, धवारी, अगौरा, क्योलारी रूकवाहा, जुंदैया, सौजना पंडाखेरा, गिरार, अंडेला, खितवांस, छिल्ला, महरौनी, दरोना, नैनवारा, सतवासा साढूमल, रनगांव, मड़ावरा में यह यात्रा निकलेगी।
वहीं, 15 जून को ललितपुर विधानसभा क्षेत्र के तालबेहट, वांदीवर, बोलारी, जखौरा, सिरसी, बानौनी, दैलवारा, पिपरई, सिलगन, गनगौरा, मड़वारी, भरतपुरा, राजघाट, मेलार और ललितपुर के नेहरू नगर, बंशीपुरा, बड़ापुरा, तालाबपुरा, गोविंद नगर आदि में प्रस्तावित है। इस दौरान मोहन सिंह चंदेल, पवन विश्वकर्मा, जिला महासचिव डॉ राम सिंह यादव, असलम खान, जाहर सिंह पटेल, शिशुपाल सिंह, रफीक खान आदि मौजूद रहे।