फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   adg inspection

साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती, पुलिस निपटने को तैयार: एडीजी

Thu, 29 Feb 2024 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
adg inspection
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को जनपद स्तरीय साइबर क्राइम पुलिस थाने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल लोकार्पण किया। इसके साथ ही थानों में साइबर अपराध से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए अलग से सेल शुरू हुईं। इस अवसर पर मौजूद अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने कहा कि साइबर क्राइम पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है, लेकिन अब इससे निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है।
पुलिस लाइन में जनपद स्तरीय साइबर थाने के लोकार्पण के मौके पर एडीजी ने कहा कि साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए जिला स्तर पर अलग से साइबर क्राइम थानों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस जरूरत को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 1523 पुलिस थानों में साइबर सेल और 57 जनपदों में साइबर क्राइम पुलिस थाने शुरू किए हैं। इन थानों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही साइबर अपराधियों से निपटने के लिए जोन में 718 पुलिस कर्मियों को अलग से प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी, एसएसपी राजेश एस समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
0000000
अभी तक था रेंज का साइबर थाना
पुलिस लाइन में अब तक झांसी रेंज का साइबर थाना स्थित था, जिसमें तीनों जनपदों के पांच लाख रुपये से अधिक के साइबर क्राइम से जुड़े मामले दर्ज किए जाते थे। लेकिन, अब रेंज के तीनों जनपदों में थाने बन गए हैं। इसके अलावा एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहले हर जिले में एक साइबर सेल होती थी, परंतु अब हर थाने में एक साइबर सेल बनाई गई है। इससे साइबर अपराध की रोकथाम में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed