फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   adg addressed police meeting

खुद का खुफिया तंत्र मजबूत करे पुलिस: एडीजी

Tue, 16 Jan 2018 12:40 AM IST
jhansi
jhansi Updated Tue, 16 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
adg addressed police meeting
police departement - फोटो : demo pic
पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अविनाश चंद्र ने झांसी, ललितपुर और जालौन के अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराधों पर अंकुश और अपराधियों तक पहुंचने के लिए खुद का खुफिया तंत्र मजबूत बनाने की नसीहत दी। उन्होेंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए न्यायालय के आदेश के अनुसार बिना अनुमति के धार्मिक, अस्थायी जुलूसों और सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर विधिपूर्ण कार्रवाई होनी चाहिए।  
विज्ञापन


थानेदार पीड़ितों की सुनेेंगे और रिपोर्ट दर्ज करेंगे, तभी पुलिस की छवि अच्छी बन सकेंगी। अभी भी थानों में ऐसी स्थिति नहीं बन पा रही है। मजबूरन पीड़ितों को उन तक प्रार्थना पत्र पहुंचाने पड़ते हैं, या कोर्ट का सहारा लेना पड़ता है। जो काम बाद में करना है पहले ही कर लिया जाए तो न्याय दिलाना ज्यादा आसान हो जाएगा। शातिर, इनामी और वांछित अपराधियों पर लगातार बनाकर रखी जाए। वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों की पार्किंग, बैंक, सिनेमा घरों, अस्पताल और कोचिंग सेंटरों के बाहर खड़े होने वाली गाड़ियों पर नजर रखने की बात कही। हत्या की वजह समझने की हिदायत दी। पीड़ित यदि किसी मामले में हत्या की आशंका जता रहा है या भूमि विवाद में हत्या हुई तो ऐसे मामलों में अधिकारी खुद नजर रखें। उन्होंने शरारती तत्वों और अफवाह बाजों पर नजर रखने और हाइवे पर गश्त पिकेट को चुस्त दुरुस्त रहने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारी और थानेदार बिना किसी दबाव में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने 47 बिंदुओं पर कामों की समीक्षा की।
विज्ञापन


इस मौके पर डीआईजी जवाहर, एसएसपी झांसी जेके शुक्ला, एसपी ललितपुर सलमान ताज पाटिल, एसपी जालौन अमरेंद्र प्रताप सिंह व अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed