फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Additional District Magistrate Ashok Kumar Singh dies of heart attack

Jhansi News: अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह का हृदयघात से निधन

Fri, 20 Sep 2024 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Additional District Magistrate Ashok Kumar Singh dies of heart attack
फाइल फोटो----
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) अशोक कुमार सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। पिछले सप्ताह उन्हें हृदयघात हुआ था। इसके बाद लखनऊ के एक अस्पताल में उन्हें स्टंट डाला गया था। बृहस्पतिवार को वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। वहां चिकित्सकों के समक्ष ही दोबारा अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

चंदौली के मेढ़ना गांव निवासी अशोक कुमार सिंह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी थे। 19 फरवरी 2023 में उनको झांसी में एडीएम (नमामि गंगे) का पदभार सौंपा गया था। जबकि, जून 2025 में उन्हें सेवानिवृत्त होना था। एक सप्ताह पहले उनको हार्ट अटैक आया था। तब झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। इसके बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में एंजियोग्राफी होने के बाद स्टंट डाला गया था। बृहस्पतिवार को वह रुटीन चेकअप के लिए लखनऊ गए थे। वहां डॉक्टरों के सामने दोबारा अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शोक जताते हुए परिवार को सांत्वना दी है। जबकि, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार सिंह और अन्य प्रशासनिक अफसर लखनऊ पहुंच गए। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ले जाया जा रहा है। परिवार में उनकी पत्नी व तीन बेटे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed