फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Additional 100kV transformers saved large transformers from blowing up.

Jhansi News: 100केवी के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर ने फुंकने से बचाए बड़े ट्रांसफार्मर

Sat, 13 Jun 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 13 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Additional 100kV transformers saved large transformers from blowing up.
झांसी। बिजली विभाग की ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने के लिए 100केवी का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की तरकीब कारगर साबित हुई है। यही वजह है कि चालू माह में 12 जून तक सिर्फ 75 ही ट्रांसफार्मर फुंके हैं जबकि गत वर्ष 150 से ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंके थे।
विज्ञापन

बताते चले, अधीक्षण अभियंता शहरी पुष्पेंद्र सिंह ने ओवर लोडिंग (अधिभारित) से ट्रांसफार्मरों को बचाने और सुचारु बिजली आपूर्ति के लिए अतिरिक्त रात में टीमें लगाकर लोड की चेकिंग कराई। जिन ट्रांसफार्मरों में सबसे ज्यादा ओवरलोडिंग मिली, वहां अगले ही दिन 100केवी ट्रांसफार्मर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगा दिए। जिसकी वजह से न सिर्फ ट्रांसफार्मर सुरक्षित रहे बल्कि बिजली आपूर्ति भी काफी हद तक सुधरी। उनका कहना है कि बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ाने की अहम वजह दिन छुपने के बाद ओवरलोडिंग होना है। जिसके न सिर्फ लाइन ट्रिप होती है बल्कि ट्रांसफार्मर फुंकते हैं। उन्होंने बताया कि चालू माह में 27 स्थानों पर 100केवी केवी के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाए हैं।
विज्ञापन

वहीं, बिजली विभाग की वर्कशॉप के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह का कहना है कि इस वर्ष बहुत कम ट्रांसफार्मर फुंके हैं। जून में अब तक 75 ही ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से कार्यशाला आए हैं जबकि गत वर्ष अब तक 150 ट्रांसफार्मर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed