फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   adarsh singh cheema said keep working on your talent continuously it inspires you to move forward in life

तेरा फितूर: आदर्श सिंह चीमा बोले- अपनी प्रतिभा पर लगातार काम करते रहना चाहिए, ये जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

Fri, 09 Jul 2021 06:19 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 09 Jul 2021 06:19 PM IST
सार

आदर्श ने बताया कि लॉकडाउन उनके लिए सबसे अच्छा समय रहा, इसमें मुझे इन स्क्रिप्ट्स को पूरा करने में मदद की। साथ ही साथ मैं अभी और स्क्रिप्ट्स पर भी काम कर रहा हूं। 

विज्ञापन
adarsh singh cheema said keep working on your talent continuously it inspires you to move forward in life
आदर्श सिंह चीमा - फोटो : amar ujala

विस्तार

एन्टरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहला कदम रखते ही आदर्श सिंह चीमा अपनी परफॉर्मेंस से ढेरों लोगों का दिल जीत चुके हैं। "तेरा फितूर" गाने में उनके अभिनय को काफी सराहना हुई है। इस म्यूजिक वीडियो को इरोज नाउ म्यूजिक ने लॉन्च किया है। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि ये आदर्श का यह पहला सॉन्ग वीडियो है। अपने पहले सफल सॉन्ग वीडियो पर उन्होंने कहा कि पहली सफलता आपको आगे बढ़ने की हिम्मत देता है। लेकिन, आपको अपनी प्रतिभा पर लगातार काम करते रहना चाहिए, क्योंकि ये आपको जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। 
विज्ञापन


आदर्श ने भी इस मुकाम पर पहुंचने के लिए अपने ऊपर शुरू से काम किया है। अपने अभिनय को निखारने के लिए आदर्श कॉलेज के दिनों से ही खुद पर मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि आदर्श केवल अभिनेता ही नहीं हैं, बल्कि वो एक लेखक भी हैं। आदर्श कई शार्ट फिल्में, एक फीचर फिल्म और एक वेब सीरीज लिख चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श ने बताया कि लॉकडाउन उनके लिए सबसे अच्छा समय रहा, इसमें मुझे इन स्क्रिप्ट्स को पूरा करने में मदद की। साथ ही साथ मैं अभी और स्क्रिप्ट्स पर भी काम कर रहा हूं। बता दें कि वह जल्द ही एक टीवी सीरियल में मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि आदर्श का कहना है कि एक बार आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि हो जाने के बाद, मैं इस परियोजना की घोषणा करूंगा। फिलहाल वह "तेरा फितूर" के बाद एक और सॉन्ग वीडियो के लिए बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed