{"_id":"6a988aedf7e08320550b9188","slug":"actress-bhumi-arrives-in-datia-offers-prayers-to-pitambara-mai-moth-news-c-420-1-jd11004-12223-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दतिया पहुंची अभिनेत्री भूमि, पीतांबरा माई के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दतिया पहुंची अभिनेत्री भूमि, पीतांबरा माई के किए दर्शन
Thu, 03 Sep 2026 02:15 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
दतिया। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बुधवार को सिद्धपीठ पीतांबरा मंदिर जाकर मां पीतांबरा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधिविधान से पूजा- अर्चना की।
अभिनेत्री भूमि के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही वहां श्रद्धालुओं व उनके फैंस की भीड़ जमा होने लगी। अचानक अपने बीच लोकप्रिय अभिनेत्री को पाकर प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की। पूजा के बाद वह ग्वालियर रवाना हो गईं। गौरतलब है कि भूमि ने फिल्म दम लगा के हईशा से बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने टॉयलेट: एक प्रेम कथा समेत कई अन्य चर्चित फिल्मों में काम किया।