फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Active members will be made after seeing the loyalty of the workers: Sadar MLA

कार्यकर्ताओं की निष्ठा देखकर बनाए जाएंगे सक्रिय सदस्य : सदर विधायक

Tue, 15 Oct 2024 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Active members will be made after seeing the loyalty of the workers: Sadar MLA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भाजपा कार्यालय में सक्रिय सदस्यता बैठक का आयोजन किया गया।
सक्रिय सदस्यता जिला सत्यापन अधिकारी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए सभी को सौ सदस्य बनाना अनिवार्य है। उसके बाद नमो एप से सौ रुपये की आनलाइन रसीद कटवायेंगे। इसके बाद ऑनलाइन सदस्य बनने बालों की सूची बनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि कल का दिन सदस्यता अभियान का अंतिम दिन है और कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे कल अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रयास करें।

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की मुख्य इकाई सहित सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ इत्यादि के सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार सक्रिय सदस्यता में हम कार्यकर्ताओं का अतीत खंगालेंगे और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठाओं को देखकर ही सक्रिय सदस्यता प्रदान करेंगे। श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ने कहा कि हमें पार्टी के विस्तार के साथ यह भी ध्यान रखना चाहिए कि हमारा मूल कार्यकर्ता हर हालत में सक्रिय सदस्य की भूमिका में आ जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, रमेश कुमार सिंह लोधी, धर्मेंद्र गोस्वामी मौजूद रहे।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed