फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Action will be taken against outsourced company, it will be blacklisted

Jhansi News: आउटसोर्स कंपनी पर कार्रवाई, होगी ब्लैक लिस्ट

Wed, 07 May 2025 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against outsourced company, it will be blacklisted

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। विद्युत विभाग में आउटसोर्स कर्मियों की तैनाती के लिए कंपनी ने ठेका तो ले लिया, लेकिन दो माह बाद भी अनुबंध नहीं कराया। यही नहीं, दो माह से कर्मियों का मानदेय भी नहीं दिया गया है। कंपनी अधिकारियों को कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर अधीक्षण अभियंता नगर ने कंपनी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर ब्लैक लिस्ट किए जाने की संस्तुति की है।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए आउटसोर्स कर्मियों का ठेका अलग-अलग है। शहरी क्षेत्र का कार्य देख रही कंपनी बॉबी इलेक्टि्रकल हाथरस का टेंडर फरवरी में समाप्त हो गया था। मुख्यालय स्तर पर नई कंपनी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें झांसी शहर के लिए लखनऊ की नई कंपनी फ्यू सिक्योरिटी को टेंडर मिला और एक मार्च से कार्य संभालना था, लेकिन कंपनी ने दो माह बाद तक अपना अनुबंध ही नहीं कराया।
विज्ञापन




आउटसोर्स कर्मचारी यूं ही कार्य करते रहे। उनके समक्ष दिक्कत यह है कि अभी वह न तो विभागीय कर्मी हैं और न ही ठेकेदार के। अब ऐसे में उनके साथ कोई हादसा होता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। उन्हें दो माह से मानदेय भी नहीं दिया गया। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को स्थानीय बिजली अफसरों ने कई बार पत्राचार किया, लेकिन न तो कोई जवाब मिला, न ही किसी कर्मियों ने यहां उपस्थिति दर्ज कराई। अब अधीक्षण अभियंता (एसई) शहर चंद्रजीत प्रसाद ने मुख्यालय पत्र लिखकर कंपनी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए ब्लैक लिस्ट किए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो

मानदेय न मिलने से नाराज आउटसोर्स कर्मियों ने दिया धरना



मानदेय न मिलने से नाराज शहरी क्षेत्र के आउटसोर्स कर्मियों ने मंगलवार को मुख्य अभियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। विद्युत संविदा मजदूरी संगठन के बैनर तले 208 कर्मियों ने यहां प्रदर्शन करते मानदेय की मांग उठाई। कहा कि उन्हें जब तक मानदेय नहीं मिल जाता, वह धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे। संगठन के दक्षिणांचल महामंत्री सुंदरलाल ने कहा कि कर्मियों का मानदेय दिलाने के साथ कंपनी का अनुबंध कराया जाए और उनको दी जाने वाली सुविधा प्रदान की जाए। धरना प्रदर्शन के दौरान कुंवर सिंह, सुधीर पाठक, बृजेश श्रीवास, आनंद, मुकेश, अश्विनी, प्रेम कुमार, परेश, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।


वर्जन -

आउटसोर्स कंपनी ने ठेका लेने के बाद अनुबंध नहीं कराया और न ही कर्मियों का मानदेय दो माह से दिया है। कंपनी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए ब्लैक लिस्ट करने के लिए मुख्यालय पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर दूसरी कंपनी का चयन किया जाएगा। कर्मियों का मानदेय शीघ्र दिलाया जाएगा। - चंद्रजीत प्रसाद, अधीक्षण अभियंता नगर, विद्युत वितरण मंडल, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed