फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accused who broke window glass by pelting stones on Vande Bharat train arrested

Jhansi News: वंदे भारत ट्रेन पर फिर हमला, पत्थर मारकर तोड़ा खिड़की का शीशा; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2023 08:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 14 Aug 2023 08:49 PM IST
सार


रविवार को भी इसके एक कोच का पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया गया। इस ट्रेन पर पथराव की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पथराव की वजह से ट्रेन की 35 खिड़कियों के कांच टूट चुके हैं।

विज्ञापन
Accused who broke window glass by pelting stones on Vande Bharat train arrested
वंदे भारत एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : PTI

विस्तार

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से चलकर हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर शुरुआत से ही पथराव हो रहा है। रविवार को भी इसके एक कोच का पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया गया। लेकिन, पहली बार आरोपी हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मजे के लिए ट्रेनों पर पथराव करता है।

विज्ञापन


भोपाल से झांसी होते हुए दिल्ली तक के लिए एक अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया था। तब से लेकर अब तक इस ट्रेन पर पथराव की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पथराव की वजह से ट्रेन की 35 खिड़कियों के कांच टूट चुके हैं। पथराव की ज्यादातर घटनाएं ग्वालियर से आगरा के बीच हुई हैं। रविवार को भी सुबह 10.30 बजे ट्रेन पर रायरू-बानामोर स्टेशन के बीच किसी ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन


इससे ट्रेन के एक कोच का कांच क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कोच में सवार यात्री भी दहशत में आ गए। ट्रेन स्टाफ ने इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम पर दी। कंट्रोल रूम ने बगैर देर किए आरपीएफ को सूचित किया। इस पर आरपीएफ ने रायरू से बानामोर के बीच सघन गश्त शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक हाथ में पत्थर लिए हुए पटरी पर बैठा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ को देखकर वह भागने लगा। लेकिन, उसे पीछाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बानमोर निवासी फिरोज (20) ने बताया। युवक ने बताया कि निशाना साधकर ट्रेन की खिड़कियों पर पत्थर मारता था। वह यह केवल अपने मजे के लिए करता था। बाद में युवक को नोटिस जारी कर छोड़ दिया गया। उसकी समझाइश भी की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed