{"_id":"6749e629df6ea5da55040081","slug":"accountant-was-taking-bribe-of-two-thousand-rupees-in-the-name-of-registering-inheritance-in-jhansi-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: विरासत दर्ज कराने के नाम पर दो हजार रुपये रिश्वत ले रहा था लेखपाल, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: विरासत दर्ज कराने के नाम पर दो हजार रुपये रिश्वत ले रहा था लेखपाल, वीडियो वायरल
Fri, 29 Nov 2024 09:35 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 29 Nov 2024 09:35 PM IST
सार
मऊरानीपुर में विरासत दर्ज कराने के नाम पर लेखपाल का दो हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। इस पर संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। साथ ही तहसीलदार को जांच सौंप दी।
विज्ञापन
लेखपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊरानीपुर तहसील में एक लेखपाल ग्राम तिलैरा निवासी एक युवक से विरासत दर्ज कराने को लेकर दो हजार रुपये की मांग कर रहा था। युवक ने लेखपाल को दो हजार रुपये देने के दौरान वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
उक्त वीडियो में ग्राम तिलैरा का किसान लेखपाल को अपने पिता की विरासत दर्ज कराने के नाम पर रुपये देता हुआ दिखाई दे रहा है। रुपये लेखपाल अपनी टेबल की दराज में रख रहा है। वीडियो 26 नवंबर का बताया जा रहा है, जिसमें विरासत दर्ज कराने के नाम पर दो हजार रुपये लेखपाल द्वारा रिश्वत ली गई है। उपजिलाधिकारी गोपेश तिवारी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रथम दृष्टया लेखपाल जय सिंह यादव को निलंबित कर दिया एवं जांच तहसीलदार को सौंप दी गई है।
विज्ञापन