फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accident parshad son dead and two friends injurd

बस की टक्कर से बाइक सवार पार्षद के पुत्र की मौत, दो साथी घायल

Thu, 17 Dec 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Accident parshad son dead and two friends injurd
झांसी। बुधवार रात बस स्टैंड मार्ग पर कुंज वाटिका के सामने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही एक की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य साथी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में मृत युवा पार्षद का पुत्र था।
विज्ञापन

थाना नवाबाद के खुशीपुरा निवासी शुभम (18) बुधवार की रात करीब दस बजे अपने साथी रितिक (17) व नरेंद्र (19) के साथ बाइक पर सवार होकर बस स्टैंड की तरफ निकले। अभी तीनों घर से निकलकर बस स्टैंड से पहले कुंज वाटिका विवाह घर के पास पहुचे थे, तभी पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार से पहले शुभम ने दम तोड़ दिया। मृतक वार्ड नंबर चार खुशीपुरा की महिला पार्षद इंदु बर्मा का पुत्र था। खबर मिलते ही परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। शव देखकर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed