फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accident for Inova car four police man injurd

इनोवा गाड़ी में डंपर ने मारी टक्कर, चार पुलिसकर्मी घायल

Fri, 11 Dec 2020 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Accident for Inova car four police man injurd
झांसी। बृहस्पतिवार रात झांसी-कानपुर राजमार्ग पर एक डंपर ने इनोवा गाड़ी में टक्कर मार दी। गाड़ी में सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां सभी को मामूली चोटें लगी थीं। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

कानपुर के एक थाने में तैनात सिपाही आबिद अहमद, अरविंद, मोनू और लालू बृहस्पतिवार की शाम झांसी में एक शादी समारोह में शामिल होने झांसी आए थे। रात करीब 12 बजे शादी समारोह से वापस लौटकर कानपुर को निकले। अभी गाड़ी चिरगांव स्थित झांसी-कानपुर राजमार्ग पर बरल गांव के पास पहुंची थी, तभी पीछे से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। इससे गाड़ी में सवार चारों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां मामूली चोटें आने के चलते इलाज के बाद सभी की छुट्टी कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
झांसी। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की शाम थाना टोड़ीफतेहपुर के बेरबई गांव निवासी अवधेश कुमार (50) मोंठ से गल्ला बेचकर घर आ रहे थे। टहरौली के पास एक वाहन की टक्कर से घायल हो गए। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इधर, बृहस्पतिवार रात चिरगांव के बेबीपुरा गांव निवासी माता प्रसाद (70) शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। रामनगर रोड पर बाइक की टक्कर से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed