{"_id":"5f45468c8ebc3e3cf87221b2","slug":"abvp-membership-campain-start-reporters-news-jhs174668962","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी का सदस्यता अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी का सदस्यता अभियान शुरू
विज्ञापन
झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। इस साल एबीवीपी की सदस्यता निशुल्क होगी। साथ ही, ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।
अभियान के शुरुआत पर विभाग संगठन मंत्री अजय यादव ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इसका उद्देश्य छात्र और शिक्षकों के हित में काम करना है। एबीवीपी वर्ष भर अनेकों गतिविधियों के माध्यम से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना, भारत भूमि के सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन और प्रचार-प्रसार करना, राष्ट्रीय नायकों के प्रति आदर भाव को बनाए रखना, संविधान की गरिमा के अनुरूप कार्य करना आदि है। संगठन में ऐसे सभी समान विचारधारा के लोगों
का स्वागत है, जिनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरी है। प्रांत उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता ने बताया कि इसा साल संपूर्ण सदस्यता सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण के जरिए ही की जा सकेगी। साथ ही सदस्यता निशुल्क रहेगी। पूर्व में विद्यार्थियों के लिए पांच और शिक्षकों के लिए सौ रुपये निर्धारित था। कोरोना संकट को देखते हुए ऑनलाइन और निशुल्क सदस्यता का निर्णय लिया गया है। महानगर मंत्री जया श्रीवास्तव ने बताया कि एबीवीपी की वेबसाइट abvp.org/join पर जाकर विद्यार्थी, शिक्षक सदस्यता के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण गूगल अकाउंट, फेसबुक अकाउंट या ईमेल और मोबाइल नंबर से किया जा सकेगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ. श्रीहरी त्रिपाठी, प्रसन्न जैन, महानगर उपाध्यक्ष मनीषा, डॉ. मानवेंद्र सेंगर मौजूद रहे।