फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aashara yojna dream complete

आसरा आवास योजना काआशियाना पाने का सपना साकार

Wed, 21 Oct 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Aashara yojna dream complete
झांसी। काफी लंबे इंतजार के बाद आसरा योजना के मकानों के आवंटन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को एनआईसी सेंटर में जिले के मऊरानीपुर के 196 मकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया है। जबकि, झांसी, गुरसराय व एरच में बने आसरा आवासों का आवंटन भी जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश भर में योजना की शुरूआत वर्ष 2012 की गई थी। योजना में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के साथ ही छह हजार रुपये प्रतिमाह से कम आमदनी वालों व रिक्शा चालकों को पात्रता की सूची में रखा गया था। योजना के संचालन की जिम्मेदारी नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को दी गई थी। आवासों के निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस सौंपा दिया था। संस्था द्वारा आवासों का निर्माण कार्य वर्ष 2015 में शुरू किया था। जिले भर में 1056 आवासों का निर्माण कराया था। जिसमें झांसी में 120, मऊरानीपुर में 336, गुरसराय में 372 व एरच में 228 मकानों को बनाया था। शुरूआत में जिले के मऊरानीपुर में बने आसरा आवासों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, जिला परियोजना अधिकार संगीता सिंह, परियोजना प्रबंधक आरआर कटियार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मऊरानीपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed