फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aasha worker protest for increase mandey

मानदेय वृद्धि को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Jul 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aasha worker protest for increase mandey
झांसी। सोमवार को शहरी क्षेत्र में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आशाओं ने अहम भूमिका अदा की है। लेकिन मानदेय के रूप में सिर्फ दो हजार रुपये ही दिए जाते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में दो सौ से अधिक आशा कार्यकर्ता हैं। आशाओं को टीकाकरण, गर्भवतियों की जांच, गर्भवतियों के प्रसव, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ ही नवजातों के टीकाकरण की जिम्मेदारी दी गई है। इसके एवज में उनको मानदेय के रूप में दो हजार रुपये प्रतिमाह की दर से मानदेय दिया जाता है। आशा काफी समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहीं हैं। मानदेय नहीं बढ़ाने पर सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसमें मानदेय बीस हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई।
विज्ञापन

दो हजार रुपये में घर चलाना बड़ा मुश्किल होता है। कई आशा आर्थिक रूप से काफी परेशान हैं। मानदेय बढ़ाने के साथ ही आशाओं का बीमा भी होना चाहिए।
ऊषा वर्मा
कोरोना काल के दौरान रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा था। तबहम लोगों ने कोरोना मरीजों को घर जाकर दवाएं वितरित करने के साथ ही हालचाल भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंदना यादव
आशाओं के मानदेय को लेकर कई बार जन प्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अफसरों से मांग की जा चुकी है। लेकिन कोई भी अहम कदम नहीं उठाया गया है।
रुखसार आब्दी
दो हजार मानदेय दिया जाता है, वह भी समय पर नहीं आता है। जिससे सभी आशाओं को परेशानी के दौर से गुजरना पड़ता है। मानदेय बढ़ाया जाना चाहिए।
रश्मि प्रजापति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed