फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   aapsi bibad me yubak ko mari goli, ghayal

आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, घायल

Sat, 22 Jun 2019 08:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
aapsi bibad me yubak ko mari goli, ghayal
yubak ko goli mari - फोटो : demo
आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, घायल
विज्ञापन

झांसी। थाना रक्सा इलाके मेें जीतू अहिरवार (25) का गांव के कुछ लोगोें से विवाद हो गया। जिसके चलते एक व्यक्ति ने तमंचे से गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
थाना रक्सा के गांव बछौनी निवासी जीतू अहिरवार के गांव से लोगोें से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात वे घर पर थे। इसी बीच गांव के ही कुछ लोगाें ने पहुंचकर गाली गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद घर केे बाहर विवाद खड़ा हो गया। एक इसी एक व्यक्ति ने तमंचे से गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग दौड़े, लेकिन जब तक सभी आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ हालत में घायल जीतू को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर सीओ देहात संग्राम सिंह ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर सभी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर सभी तलाश शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed