{"_id":"5a0b45de4f1c1bd1538bd0f8","slug":"aakash-and-priyanshu-will-play-table-tennis-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश, प्रियांशु को फाइनल का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश, प्रियांशु को फाइनल का टिकट
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
jhansi sports news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दौरान मैच खेले गए। आकाश और प्रियांशु ने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
पहला मैच कुलदीप द्विवेदी और आकाश निगम के बीच हुआ। 11-4, 4-11, 11-8 अंकों से यह मैच आकाश निगम ने जीत लिया। दूसरा मुकाबला साहिल यादव और तरुण तिवारी के बीच खेला गया। 10-12, 11-2, 11-4 अंकों साहिल ने मैच जीत लिया। सत्यम रायकवार और प्रियांशु कुमार सिंह के बीच तीसर मैच खेला गया। प्रियांशु ने 11-4, 11-5 से जीत दर्ज की। शिवम सक्सेना के साथ खेले गए चौथे मैच को केशव तिवारी ने 11-2, 11-5 से जीत लिया। पहले सेमीफाइनल में साहिल यादव व आकाश निगम की भिड़ंत हुई। 11-7, 11-0 से आकाश ने जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में 11-8, 11-6 से प्रियांशु सिंह ने केशव तिवारी को हराया। तीसरे नंबर के लिए खेले गए मैच में साहिल ने केशव को 11-6, 8-11, 11-4 से शिकस्त दी। इस दौरान स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल सिंह, रामविलास पटेल, ओमप्रकाश वर्मा, शिवम मौजूद रहे।
बैडमिंटन प्रतियोगिता आज
अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन (महिला, पुरुष) खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को सुबह दस बजे से राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू होगी। इसमें बीयू से संबद्ध सभी कॉलेज हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागी खिलाड़ियों को 10वीं, 12वीं और गत वर्ष उत्तीर्ण परीक्षा की मार्क्सशीट, फीस रसीद, दो फोटो लानी होगी। प्रविष्टि शुल्क 700 रुपये है।