झांसी। मंगलवार को स्वर्गीय विवेकानंद निरंजन स्मृति में एपीजे अब्दुल कलाम मैदान पर विवेकानंद फाउंडेशन एवं विवेक फ्रेंड्स वॉलीबाल अकादमी द्वारा क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कुल आठ मैच खेले गए। फाइनल मैच में आगरा की टीम ने खिताब अपने नाम किया। गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत मुख्य अतिथि रहे।
प्रतियोगिता में पहला मैच आर्यकन्या कॉलेज और निर्मला कांवेंट में बीच हुआ। जिसे आर्यकन्या कॉलेज ने जीता। दूसरा मैच जय बुंदेलखंड और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बीच हुआ। जय बुंदेलखंड ने की जीत हुई। वहीं तीसरा मैच आगरा, चौथा मैच जय बुंदेलखंड, पांचवां मैच आगरा, छटवा मैच फ्रेंड्स अकादमी, सातवां मैच निर्मला कांवेंट ने जीता। पहला सेमीफाइनल मैच जय बुंदेलखंड एवं आर्यकन्या कॉलेज के बीच हुआ। जिसमें आर्यकन्या कॉलेज ने 25-16, 20-25-22 से मैच जीता। दूसरा सेमीफाइनल मैच आगरा और विवेक अकादमी के बीच हुआ। जिसमें आगरा ने 25-7, 25-1 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में आगरा ने 25-7, 25-1 से जीतकर दर्ज की। इस मौके डॉ. संतोष भार्गव, निर्भय प्रताप, सीमा कंचन, धीरू, अजय यादव मौजूद रहे।