फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   aafat : medical collage me redesiver injection khatm

आफत: मेडिकल कॉलेज में रेमडेसिवीर इंजेक्शन खत्म

Tue, 06 Apr 2021 07:01 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
aafat : medical collage me redesiver injection khatm
मेडिकल कॉलेज में रेमडेसिवीर इंजेक्शन पूरी तरह से खत्म हो गए है। - फोटो : ???? ????
आफत: मेडिकल कॉलेज में रेमडेसिवीर इंजेक्शन खत्म
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कोरोना के मरीजों को लगने वाले रेमडेसिवीर इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। इससे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। अब मरीजों को जरूरत पड़ने पर खुद ही इंजेक्शन खरीदना पड़ेगा। बताया गया कि 1100 से 1200 रुपये में इंजेक्शन मिलता है।

पिछले एक सप्ताह में मेडिकल कॉलेज में लगभग 300 इंजेक्शन की खपत हो गई। आगरा मेडिकल कॉलेज से बीती शुक्रवार की रात को ही अर्जेंट में 15 इंजेक्शन मंगवाने पड़े। राहत की बात ये रही कि शनिवार को शासन से 100 रेमडेसिवीर इंजेक्शन मिल गए। कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को ही 500 और इंजेक्शन की मांग भेज दी। बताया गया कि मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में सारे रेमडेसिवीर इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। अब मरीजों को जरूरत पड़ने पर खुद ही इंजेक्शन मंगवाना पड़ेगा। बताया गया कि पहले ही दिन मरीज को दो रेमडेसिवीर इंजेक्शन देने पड़ते हैं। जबकि, बाद में चार दिनों तक एक-एक इंजेक्शन लगाया जाता है। बाजार में इंजेक्शन की कीमत 1100 से 1200 रुपये है। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीशचंद्र आर्या का कहना है कि इंजेक्शन के संबंध में बात की गई है। आठ अप्रैल को इंजेक्शन आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed