{"_id":"626edc3f841aba20ff101894","slug":"aabkari-mantri-jhansi-news-jhs2198280138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को झांसा देकर साढ़े सात हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को झांसा देकर साढ़े सात हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने रविवार को प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्हाेंने विभागीय अधिकारियों को राजस्व बढ़ाने, कच्ची शराब बिक्री पर रोक लगाने एवं ओवररेटिंग की समस्या आने पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बातचीत में कहा कि प्रदेश में कई जगह ओवररेटिंग की शिकायतें मिली हैं। इन्हें गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कच्ची और जहरीली शराब निर्माण और बिक्री रोकना सरकार के लिए चुनौती है। इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे कामों में संलिप्त लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर रोजगार और शिक्षा दिलाई जाएगी जिससे वह कच्ची शराब की बिक्री छोड़ दें।
आबकारी विभाग में सिपाही और संसाधनों की कमी पर उन्हाेंने कहा कि 400 सिपाहियों की भर्ती की गई है। वहीं, जहां भी सिपाहियों की कमी है उसको दूर किया जाएगा और संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे प्रवर्तन कार्य अपनी पूरी क्षमता से हो सके और राजस्व बढ़ाया जा सके। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर के कान्हा उपवन राजगढ़, नई बस्ती स्थित मलिन बस्ती का निरीक्षण और लक्ष्मी तालाब की स्थिति को देखा। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
व्यापारियों ने किया सम्मान
जिला आबकारी मंत्री का व्यापार मंडल के पदाधिकारी अनूप गर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष, संजय प्रदेश संगठन मंत्री, राजेश पुरोहित, अशोक जैन, महेश सिंधी आदि ने पुष्पाहार भेंटकर सम्मान किया।