फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A youth addicted to mobile games committed suicide

Jhansi News: मोबाइल गेम की लत के शिकार युवक ने दी जान

Fri, 07 Mar 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
A youth addicted to mobile games committed suicide

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। टहरौली थाना इलाके में मोबाइल गेम की लत के शिकार एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। परिजन के मुताबिक, गेम खेलने के लिए उसने कर्ज तक ले लिया था। गेम में बुरी तरह से फंस गया था। इसी परेशानी में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।



टहरौली के ग्राम तैंदुआ निवासी ग्यादीन का बेटा फूल सिंह (30) खेतीबाड़ी करता था। उसके साले धर्मेंद्र ने बताया कि तीन मार्च को फूल सिंह खेत से घर पहुंचा तो उल्टी होने लगी। परिवार के लोगों को उन्होंने जहर निगलने की बात बताई। परिजन आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


साले धर्मेंद्र ने बताया कि जीजा फूल सिंह मोबाइल पर गेम खेलने के आदी थे। वह पबजी और फ्री फायर गेम खेलते थे। गेम खेलने की लत इस कदर हावी थी कि वह किसी से बात नहीं करते थे। कोई उनसे कुछ भी कहे, वह अनदेखी कर देते थे। दिन-रात मोबाइल पर गेम खेलते रहते थे। मोबाइल चेक करने पर पता चला कि उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी से ऋण भी ले रखा था। ऋण के बारे में उन्होंने परिवार के लोगों को भी कोई जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वह आठ किस्तें भी भर चुके थे। दो किस्त उन्हें और भरनी थी। संभवत: गेम खेलने के लिए ही उन्होंने ऋण लिया था। साले ने आशंका जताई कि गेम में बुरी तरह से फंसने पर जीजा फूल सिंह ने जहर खाकर जान दी है।


वहीं, सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि फूल सिंह ने पारिवारिक कलह के चलते तनाव में आकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बता दें कि मृतक फूल सिंह की करीब सात साल पहले शादी हुई थी। उसका छह साल का एक बेटा है। उसकी मौत के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed