फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man, who was coming with his brother-in-law to buy seeds, was crushed by a speeding vehicle and died.

Jhansi News: बहनोई के साथ बीज लेने आ रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत

Fri, 10 Jul 2026 02:38 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 10 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
A young man, who was coming with his brother-in-law to buy seeds, was crushed by a speeding vehicle and died.
झांसी। अपने बहनोई के साथ बीज लेने झांसी आ रहे बाइक सवार युवक को बृहस्पतिवार सुबह लुहारी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। उनको मेडिकल अस्पताल ले आया गया। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन

निवाड़ी (मध्य प्रदेश) के बिंदवाड़ा गांव निवासी राघवेंद्र (18) पुत्र राजेश परिवार के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे वह अपने बहनोई सूरज (26) के साथ बीज लेने के लिए बाइक से झांसी के लिए रवाना हुआ था। वह दोनों झांसी-खजुराहो हाईवे के रास्ते झांसी आ रहे थे, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही वह लोग लुहारी टोल प्लाजा के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों ही सड़क पर जा गिरे। राघवेंद्र के सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आ गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उनको इमरजेंसी में भर्ती करा दिया गया। यहां राघवेंद्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी आ गए। सकरार थाना प्रभारी पप्पू कुमार के मुताबिक वाहन चालक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed