फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man who came to become a home guard was crushed by a luxury car, resulting in his death.

Jhansi News: लग्जरी कार ने होमगार्ड बनने आए युवक को रौंदा, मौत

Thu, 30 Jul 2026 02:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 30 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to become a home guard was crushed by a luxury car, resulting in his death.
झांसी। पुलिस लाइन प्रशिक्षण केंद्र के बाहर तेज रफ्तार लग्जरी कार ने होमगार्ड बनने आए युवक को रौंद डाला। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक कार में टेस्ट ड्राइव कर रहा था, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कानपुर के नौबस्ता के राजेंद्र नगर निवासी संदीप सिंह यादव (30) ने कुछ दिनों पहले ही यूपी होमगार्ड भर्ती पास की थी। इन दिनों प्रमाणपत्रों का सत्यापन कार्य कराया जा रहा है। संदीप भी अपने प्रमाण पत्रों की जांच कराने अपने भांजे आयुष के साथ आया था। आयुष ने भी होमगार्ड परीक्षा पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पास कर चुका था। बुधवार शाम करीब 4 बजे दस्तावेज सत्यापन कराकर बाहर निकला। दोनों समोसे खाते हुए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आई लाल रंग की कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर संदीप सड़क पर गिर पड़ा। अनियंत्रित कार उसे कुचलते ही आगे डिवाइडर पर जा भिड़ी। कार को भागने की कोशिश करने पर स्ट्रीट लाइट से जा टकराई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस संदीप को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed