फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man living in Bakra Mandi died after drowning in the Rajghat canal.

Jhansi News: बकरा मंडी में रहने वाले युवक की राजघाट नहर में डूबने से मौत

Fri, 06 Mar 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A young man living in Bakra Mandi died after drowning in the Rajghat canal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बकरा मंंडी में रहने वाले युवक की राजघाट नगर में डूबने से मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ माता रतनगढ़ मंदिर के दर्शन करने जा रहा था। मध्य प्रदेश पुलिस ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर 20 घंटे बाद शव बरामद किया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बकरा मंडी का रहने वाला राहुल (25) बुधवार को अपने दोस्त नरेंद्र यादव, चरण यादव, मनोज यादव, बृजेश यादव और राहुल यादव के साथ दो ऑटो से रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन करने जा रहा था। रास्ते में संथरी पुलिया के पास राजघाट नहर देख सभी ने नहाने की योजना बनाई। नहाने के दौरान अचानक राहुल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। राहुल को डूबता देख दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन बहाव तेज होने से वह लापता हो गया। राहुल के डूबने की सूचना पर थरेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया। लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाश बीच में रोकनी पड़ी। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने एनडीआरएफ टीम के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद राहुल का शव घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर नहर से बरामद हो गया।
विज्ञापन

00000
चाट का ठेला लगाता था राहुल : राहुल बकरा मंडी में चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। दो साल पहले की उसकी शादी हुई थी। अचानक हुए हादसे से पूरा परिवार बिखर गया। राहुल के एक भाई और बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article