{"_id":"5fca952f8ebc3ecfd30b25c8","slug":"a-women-murder-after-that-burn-dead-body-jhansi-news-jhs18268322","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गला दबाकर हत्या के बाद शव जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की गला दबाकर हत्या के बाद शव जलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरौठा/झांसी। शुक्रवार को थाना गरौठा इलाके में झाड़ियों में महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे आग के हवाले किया गया था। गले पर दुपट्टे का फंदा भी मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों में संपर्क किया है।
जलालपुरा गांव में तैनात चौकीदार ने पुरा गांव जाने वाले रास्ते पर एक महिला का अधजला शव मिलने की सूचना गरौठा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। महिला के गले पर दुपट्टे से फंदा कसा हुआ था। गले से लेकर कमर तक का एक हिस्सा भी आग से जला हुआ था। मौके पर महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के इलाकों से भी संपर्क किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। यह महिला कौन थी और कहां से लाई गई थी, अब तक पता नहीं चल सका। देर रात पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
तीन दिन बाद होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 72 घंटे तक शिनाख्त न होने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस ने शिनाख्त कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। देर रात गरौठा पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्रों से महिला के गुमशुदा होने की जानकारी लेती रही।