फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   a women hanging sucide after marriage six months

Jhansi News: शादी के छह माह बाद विवाहिता ने दी जान

Sat, 31 Dec 2022 09:44 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
a women hanging sucide after marriage six months
झांसी। हमीरपुर के राठ थाना इलाके में पति से फोन पर हुई अनबन के बाद एक विवाहिता ने मायके में फांसी लगा ली। उसे गंभीरावस्था में मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान 31 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। मृतका की छह महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

हमीरपुर के राठ थाना इलाके के ग्राम केदबड़ा निवासी रजनी अहिरवार (22) की शादी जून माह 2022 को ग्राम घनौरी निवासी प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाले संदीप कुमार अहिरवार के साथ हुई थी। बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देने के लिए रजनी अक्तूबर 2022 माह से मायके में थी।
विज्ञापन

भाई ने बताया कि 24 दिसंबर को मां जयबाई सरकारी स्कूल में खाना बनाने गई हुईं थीं, जबकि पिता हरगोविंद खेत पर थे। बहन रजनी घर पर अकेली थी। इसी दरम्यान उसकी पति से फोन पर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह फंदे पर झूल गई। इसी बीच घर पहुंचे पिता को वह फंदे पर लटकी हुई मिली। उसकी सांसे चल रहीं थीं। पड़ोसियों की मदद से उसे राठ अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed