{"_id":"6882a27ec92b836f6005941e","slug":"a-woman-who-came-to-chirgaons-village-pachar-hanged-herself-and-died-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-604947-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चिरगांव के गांव पचार में आई महिला ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चिरगांव के गांव पचार में आई महिला ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चिरगांव थानांतर्गत गांव पचार में ममिया ससुर के घर आई महिला ने अज्ञात तनाव के चलते फंदे पर लटक गई। परिजनों ने फंदे से उतारकर उसे मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
देवर राजेश ने बताया कि उसके भाई मैथली उर्फ बबलू यादव की शादी 16 साल पहले ऊषा देवी (40) से हुई थी। वह दतिया के सरसई थाना क्षेत्र के धमना गांव की रहने वाली थी। उनके 13 साल की बेटी और आठ साल का बेटा है। करीब पांच माह से ऊषा की तबीयत ठीक नहीं थी। वह डिप्रेशन (तनाव) में रहने लगी थी। उन्होंने एक बार घर पर और एक बाद ननद के घर फंदा लगाने की कोशिश की थी। ब्यूरो