फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A woman going to her parents' house with her brother on Diwali fell from a moving bike, died

Jhansi News: दीपावली पर भाई के साथ मायके जा रही महिला चलती बाइक से गिरी, मौत

Wed, 15 Nov 2023 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
A woman going to her parents' house with her brother on Diwali fell from a moving bike, died
जखौरा रोड पर ग्राम भरतपुरा के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भाई के साथ दीपावली पर्व पर अपने दो बच्चों अर्पित व अनुज संग जा रही महिला चलती हुई बाइक से नीचे गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। दोनों बच्चे मामूली रूप से जख्मी हो गए। थाना बार अंतर्गत ग्राम पुलवारा निवासी सविता (26) पत्नी सुनील 12 नवंबर की शाम को अपने भाई गोलू निवासी ग्राम चुरारी थाना चंदेरी मध्य प्रदेश के साथ बाइक पर सवार होकर मायके जा रही थी। साथ में उसके दो बच्चे अर्पित (4) व अनुज (2) भी थे। अभी उनकी बाइक जखौरा रोड पर ग्राम भरतपुरा के पास ही पहुंची थी कि सविता अचानक बाइक से नीचे गिर गई। साथ में उसके दोनों पुत्र भी गिर गए। बाइक से नीचे गिरने से सविता गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने सविता के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि अर्पित व अनुज के मामूली रूप से जख्मी होने पर प्राथमिक इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शादी वर्ष 2016 में हुई थी।


फोन कर बुलाया था भाई को
मृतका के भाई पवन ने बताया कि सविता ने दीपावली के दिन 12 नवंबर को फोन किया था। दीपावली पर ससुराल से मायके लिवा ले जाने को कहा था। सविता के फोन करने के बाद गोलू अपनी बाइक से ग्राम पुलवारा अपनी बहन की ससुराल पहुंच गया था। यहां से गोलू बहन सविता व दोनों भांजों को बाइक पर बैठाकर ग्राम चुरारी आ रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed