फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A three-month-old child admitted to a nursing home died, relatives filed a complaint

Jhansi News: नर्सिंग होम में भर्ती तीन माह के मासूम की मौत, परिजनों ने दी तहरीर

Mon, 31 Mar 2025 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A three-month-old child admitted to a nursing home died, relatives filed a complaint
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शनिवार देर रात निजी अस्पताल में तीन माह के मासूम बच्चे की मौत के बाद परिजन ने जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना पर कई थानों से पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया।

चिकित्सक के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बड़ागांव निवासी अजीत अहिरवार की पत्नी पूनम को 15 जनवरी 2025 को बच्चा हुआ था। अजीत के मुताबिक, बच्चे को 27 मार्च को जुकाम और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन लोगों ने उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की हालत में सुधार हो रहा है। रविवार शाम तक घर भेज देंगे। दोपहर में बच्चे की हालत बिगड़ गई। इसके बाद भी शाम को डॉक्टर घर चले गए।हालत खराब होने पर भी कोई डॉक्टर अस्पताल नहीं आया। कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। उसके बाद डॉक्टर मौके पर पहुंचे। बच्चे की मौत से परिजन आक्रोशित हो उठे। अस्पताल के अंदर हंगामा करने लगे। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed