फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A student murder for five thousand rupees

पांच हजार रुपये के लिए छात्र की गला घोंटकर हत्या

Sat, 07 Nov 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
A student murder for five thousand rupees
शिवम अहिरवार, मृतक छात्र (फाइल फोटो)।
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के बिहारीपुरा मोहल्ला निवासी एक छात्र की पांच हजार रुपये के लेनदेेन में हुए विवाद में दो दोस्तों ने ही गढ़िया बांध पर रुमाल से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी शव को गढ़िया बांध स्थित रेस्ट हाउस के पास फेंककर भाग निकले। छात्र 3 नवंबर को कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। तभी से लापता था। परिजनों की शंका पर पुलिस ने छात्र के दोस्त राहुल से पूछताछ की तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने दोनों आरोपी राहुल व आदित्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज एक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दूसरे की तलाश में दबिश दी जारी है। उधर, छात्र के परिजनों ने आरोपियों के परिजनों पर भी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेेश कुमार पी ने बताया कि बिहारीपुरा मोहल्ला निवासी खेमराज अहिरवार का छोटा पुत्र शिवम अहिरवार (19) हाईस्कूल का छात्र था। 3 नवंबर की शाम कोचिंग जाने के लिए वह घर से निकला। लेकिन देर रात घर नहीं पहुंचा। तो परिजन तलाश में जुट गए थे। चार नवंबर को मां गीता की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुट गई थी। परिजनों ने दो दोस्तों पर ही अपहरण करने की शंका जताई थी। इस पर शुक्रवार सुबह पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि शिवम ने दो माह पहले आदित्य से पांच हजार रुपये उधार लिए थे, लेकिन देने में आनाकानी कर रहा था।
विज्ञापन

बताया कि 3 नवंबर की शाम कोचिंग जाने के दौरान शिवम रास्ते में मिला। उसकी बाइक पर सवार होकर तीनों घूमने के लिए गढ़िया बांध पहुंचे। यहां फिर से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते आवेश मेें आकर आदित्य ने राहुल के साथ मिलकर रुमाल से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव रेस्ट हाउस के पास फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की खबर मिलते ही गुस्साए परिजन भी थाने पहुंच गए। छात्र के परिजनों ने दोनों आरोपियों के परिजनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इलाइट चौराहा पहुंचकर भी नाराजगी जाहिर की।

पांच हजार रुपये के लेनदेन में हुए विवाद में छात्र शिवम की हत्या उसके ही दो साथियों ने कर दी थी। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed