{"_id":"698105278b0e79dcea0cb5c4","slug":"a-speeding-pickup-truck-ran-over-a-couple-on-a-motorcycle-the-wife-died-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-732385-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पत्नी की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर डायमंड सीमेंट फैक्टरी के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपती समेत तीन को कुचल दिया। हादसे में महिला की साड़ी पिकअप में फंस जाने से वह करीब सौ मीटर तक घिसटती गई। पिकअप के यू-टर्न लेने पर महिला का सिर उसके पहियों के नीचे आ गया। इस वजह से उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। उसके पति एवं बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टोड़ी फतेहपुर के पुछी गांव निवासी मोहिनी देवी (42) रविवार दोपहर को पति हरिओम एवं बहन निधि के साथ खैलार जा रही थी। एक बाइक पर तीनों सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक डायमंड सीमेंट फैक्टरी के पास पहुंची, पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर जा गिरे। पिकअप में मोहिनी की साड़ी फंस गई। यह देख पिकअप चालक घबरा उठा। उसके भागने की कोशिश करने पर मोहिनी करीब 100 मीटर तक घिसटती गई। चालक ने यूटर्न लेकर भागने की कोशिश की। इस दौरान पिकअप का पहिया उसके सिर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हरिओम और निधि के भी सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आई। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इनसेट
12 किलोमीटर पीछा करने पर पकड़ा गया चालक
इस हादसे के बाद भी चालक ने पिकअप नहीं रोकी। तेज रफ्तार में पिकअप लेकर कानपुर की ओर भागने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने पिकअप का पीछा किया। करीब 12 किलोमीटर दूर चिरगांव के पास पिकअप को घेरकर पकड़ा जा सका। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
इनसेट
रिश्वतकांड के आरोप में जेल में बंद है बहनोई
मोहिनी का बहनोई संतोष निरंजन लोक निर्माण विभाग में क्लर्क है। कुछ दिनों पहले उसे बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ लेते हुए गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह जेल में बंद है। संतोष का परिवार खैलार गांव में रहता है। मोहिनी उसके परिवार से मिलने के लिए खैलार जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। मोहिनी की दो बेटी शिखा (20) और सरिता (17) हैं जबकि बेटा जयहिंद (15) है। शिखा की शादी हो चुकी है। पति हरिओम खेती किसानी करते हैं।