{"_id":"63e697abfac5348c560b6111","slug":"a-speeding-car-ran-over-a-couple-riding-a-bike-on-the-khajuraho-highway-death-jhansi-news-jhs2386665192-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: खजुराहो हाइवे में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: खजुराहो हाइवे में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौत
विज्ञापन
झांसी। खजुराहो हाइवे पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को रौंद डाला। मौके पर ही दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों झांसी से उपचार कराकर वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह लोग नाराई पुलिस चौकी से आगे पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक के परखच्चे उड़ गए। तेज रफ्तार कार उनको करीब सौ मीटर तक घसीटते ले गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। टीकमगढ़ के लिधौरा थाना क्षेत्र के अंतपुरा गांव निवासी जालम प्रसाद (60) शुक्रवार सुबह पत्नी राम कुमारी (56) को झांसी में हड्डी रोग का उपचार कराने लाए थे। डॉक्टर को दिखाकर जालम पत्नी को लेकर करीब तीन बजे बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में नाराई पुलिस चौकी से आगे बबेड़ी पुल के पास (मप्र-उप्र बार्डर) पीछे से तेज गति से आई एक लक्जरी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के अगले हिस्से में फंसकर बाइक करीब सौ मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में जालम और रामकुमारी बुरी तरह लहूलुहान हो गए। दोनों गंभीर रुप से घायल अवस्था में काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस उन दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उनका पुत्र अरविंद समेत अन्य लोग भी अस्तपाल पहुंच गए।
कुछ माह पहले ही स्कूल से हुए थे सेवानिवृत्त
जालम प्रसाद लिधौरा में ही सरकारी विद्यालय में अध्यापक थे। परिजनों के मुताबिक छह माह पहले ही वह स्कूल से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायर्ड होने के बाद गांव में ही परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा पुत्र अरविंद एवं बेटी पुष्पा हैं। दोनों की ही शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
कुछ माह पहले ही स्कूल से हुए थे सेवानिवृत्त
जालम प्रसाद लिधौरा में ही सरकारी विद्यालय में अध्यापक थे। परिजनों के मुताबिक छह माह पहले ही वह स्कूल से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायर्ड होने के बाद गांव में ही परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा पुत्र अरविंद एवं बेटी पुष्पा हैं। दोनों की ही शादी हो चुकी है।
विज्ञापन