{"_id":"692ca41fe6c68d3e1a0ca622","slug":"a-speeding-car-crushed-a-mother-and-son-on-the-highway-killing-the-son-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-690638-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने मां बेटे को कुचला, बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने मां बेटे को कुचला, बेटे की मौत
विज्ञापन
झांसी। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर रक्सा टोल के पास रविवार देर-शाम कार ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल अस्पताल लाया गया। यहां बेटे ने दम तोड़ दिया जबकि मां कोमा में चली गई। उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। वह दोनों रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जाने के लिए निकले थे।
थाना बबीना के सिमरिया गांव निवासी मनोज यादव (36) अपनी मां पिस्ता देवी (60) को लेकर अपने मामा के अंतिम संस्कार में शामिल होने डगरवाह गांव जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह लोग रक्सा टोल प्लाजा पार करने उसके आगे निकले, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मां-बेटे सड़क पर जा गिरे। कार चालक उनको कुचलते हुए भाग निकला। मनोज को सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आ गई। पिस्ता देवी भी बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल भेजा।
परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। कुछ देर में ही मनोज ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार की तलाश की जा रही है। ब्यूरो