{"_id":"666a8de8acd6d55c0c07d016","slug":"a-soldier-misbehaved-with-a-woman-passenger-several-times-in-gondwana-express-2024-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सैन्यकर्मी ने पी शराब, महिला की चप्पल पहन कोच में घूमता रहा... डरी सहमी यात्री की कोच में किसी ने मदद न की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सैन्यकर्मी ने पी शराब, महिला की चप्पल पहन कोच में घूमता रहा... डरी सहमी यात्री की कोच में किसी ने मदद न की
Thu, 13 Jun 2024 01:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:18 PM IST
सार
गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन के कोच बी-9 में शर्मनाक घटना घटी। ट्रेन में नशे में धुत सैन्यकर्मी ने महिला यात्री पर पेशाब कर दिया। महिला ने सैन्यकर्मी की शिकायत की, लेकिन ग्वालियर और झांसी में उसे मदद नहीं मिली। महिला के पति ने पीएमओ और रेल मंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन
drunk army personnel
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोंडवाना एक्सप्रेस में सात साल के मासूम बच्चे के साथ सफर कर रही महिला यात्री को शराब के नशे में धुत सैन्यकर्मी ने 254 किलोमीटर (धौलपुर से ललितपुर) तक तरह-तरह से परेशान किया। महिला ने बताया कि सैन्यकर्मी ने ट्रेन में सीट पर बैठकर जमकर शराब पी और फिर अभद्रता करने लगा।
इसके बाद महिला की चप्पल पहनकर ही पूरे कोच में घूमता रहा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे नई चप्पल दिलाने की बात तक कह डाली। सैन्यकर्मी की हरकत से डरी महिला ने ग्वालियर से झांसी तक कोच के दरवाजे के पास खड़े होकर सफर किया।
महिला ने बताया कि जब मथुरा से सैन्यकर्मी कोच में सवार हुआ तो वह ठीक था। इसके बाद वह सीट पर जाकर बैठा और शराब पीने लगा। इससे थोड़ा डर लगा, लेकिन कोच में अन्य यात्रियों के होने से हिम्मत बढ़ गई। जब ट्रेन धौलपुर से आगे निकली तो सैन्यकर्मी ने अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
महिला यात्री ने बताया कि आरोपी ने अपनी सीट से उतर कर उसकी चप्पल पहनी और कोच में टहलने लगा। एक बार को उसने सोचा कि गलती से उसकी चप्पल पहनी होगी, लेकिन फिर पूरे रास्ते वह उसकी चप्पल ही इस्तेमाल करने लगा। जब महिला ने उसे अपनी चप्पल पहनने से रोका तो सैन्यकर्मी ने कहा कि वह उसे नई चप्पल दिलवा देगा।

महिला पर जब आरोपी उग्र होने लगा तो महिला डर के कारण कोच के दरवाजे के पास जाकर खड़ी हो गई। महिला के पति हिमाचल सिंह ने बताया कि ट्रेन में उसकी पत्नी और बच्चा डरा सहमा रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।
मदद के लिए कोच में भटकी महिला
सैन्यकर्मी की हरकतों के चलते महिला यात्री डरी सहमी कोच में मदद के लिए गुहार लगाती रही। इसी बीच ट्रेन में तैनात टीटीई महिला को मिल गया, जिसे महिला ने पूरी बात बताई। इसके बाद टीटीई ने महिला को झांसी तक बर्थ नंबर 25 पर बैठ जाने को कहा, लेकिन टीटीई ने यह भी बता दिया कि 25 नंबर सीट झांसी से रायपुर के लिए आरक्षित है। ऐसे में यदि यात्री आता है तो उसे सीट छोड़नी होगी।

झांसी के बाद टीटीई ने सीट से उठाने का किया प्रयास
महिला यात्री के पति ने बताया कि दिल्ली से झांसी आने वाले टीटीई ने उसकी पत्नी को 25 नंबर सीट दी थी, लेकिन झांसी से दूसरे टीटीई ट्रेन में चढ़े तो उन्होंने उसे सीट से उठने के लिए कह दिया। टीटीई का कहना था कि वह कहीं भी जाए, लेकिन इस सीट पर नहीं बैठे। इसके बाद पति के कहने पर महिला यात्री उसी सीट पर बैठने को लेकर अड़ गई।

वैज्ञानिक दंपती पर पेशाब करने की भी हो चुकी है घटना
बीते साल अक्तूबर में मानिकपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भी यात्री पर पेशाब करने की घटना हो चुकी है, जिसमें एक युवक ने नशे की हालत में वैज्ञानिक और उनकी पत्नी पर पेशाब कर दिया था।

इसके बाद आरपीएफ ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जब मामले ने तूल पकड़ा तो रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जब उसे कोर्ट में पेश किया गया तो न्यायालय ने मामले को गंभीर अपराध मानते हुए धाराएं बढ़ाईं और आरोपी को जेल भेज दिया था।