{"_id":"6922226eb4f3baa0070d476d","slug":"a-shopkeeper-standing-outside-his-shop-was-crushed-to-death-by-a-speeding-bike-jhansi-news-c-11-1-jhs1037-685377-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दुकान के बाहर खड़े दुकानदार को तेज रफ्तार बाइक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दुकान के बाहर खड़े दुकानदार को तेज रफ्तार बाइक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोछाभांवर के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक ने दुकान के बाहर खड़े दुकानदार परशुराम (56) को कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। बाइक पर नंबर नहीं है।
कोछाभांवर निवासी परशुराम गांव के बाहर चाय-नाश्ते की दुकान चलाते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे वह दुकान के बाहर खड़े थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। परशुराम सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हाथ, पांव में भी गहरी चोट आई। उनको खून से लहूलुहान देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग देर-रात उनको लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
उनकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। पत्नी सरोज हादसे की बात सुनकर बेसुध हो गईं। परिवार में पांच बेटियां समेत एक बेटा राहुल है। बड़ी बेटी को छोड़ सभी बेटियां अविवाहित हैं। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन