फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A servent thief with his relative from shoap

नौकर ने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी चोरी

Tue, 02 Feb 2021 08:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
A servent thief with his relative from shoap
झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित एक दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने नौकर समेत उसके दो रिश्तेदारों को पकड़ा। दुकान पर काम करने वाले नौकर ने अपने रिश्तेदारों के साथ चोरी की थी। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चोरी किया माल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 29 जनवरी की रात आंतिया तालाब स्थित आशीष अग्रवाल की दुकान में चोरी हो गई थी। चोर दुकान से बैल्डिंग रॉड, कटर व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। जांच दौरान नवाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, किला चौकी प्रभारी अनुराग अवस्थी व एसआई धर्मेंद्र व मोहम्मद कलीम ने चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को सुराग मिले थे। इस बीच पुलिस ने भगवंतपुरा तिराहा के पास से दुकान पर काम करने वाले नौकर मढ़िया मोहल्ला निवासी गोलू उर्फ हसीब को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि गोलू ने अपने रिश्तेदार मध्य प्रदेश जिले के टीकमगढ़ अंतर्गत जतारा निवासी आसिफ उर्फ इम्मू और सीबू के साथ मिलकर दुकान में चोरी की थी। पुलिस ने दुकान से चोरी किया गया माल व लोहा कटर मशीन भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed