{"_id":"628651ac146d416d9b77793b","slug":"a-railway-employee-died-in-a-collision-between-two-bikes-in-jhansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी: दो बाइकों की भिडंत में राजस्थान के रेलकर्मी की मौत, ड्यूटी करके घर लौट रहा था कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: दो बाइकों की भिडंत में राजस्थान के रेलकर्मी की मौत, ड्यूटी करके घर लौट रहा था कर्मचारी
Thu, 19 May 2022 07:48 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 19 May 2022 07:48 PM IST
सार
हादसे में राजस्थान के सीकर जिले में नीमकाथाना के कृष्णपुरा गांव निवासी सुनील कुमार मीना की मौत हो गई। उसकी ड्यूटी बुड़पुरा रेलवे स्टेशन पर थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में खजरा रेलवे स्टेशन के पास दो बाइकों की भिडंत में एक रेल कर्मचारी की मौत हो गई। रेलकर्मी ड्यूटी करके घर लौट रहा था तभी खजरा रेलवे स्टेशन के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
बबीना पुलिस के मुताबिक राजस्थान के सीकर जिले में नीमकाथाना के कृष्णपुरा गांव निवासी सुनील कुमार मीना (41) पुत्र बोदूराम मीना रेलवे में कार्यरत था। उसकी ड्यूटी बुड़पुरा रेलवे स्टेशन पर थी। सुनील क्षेत्र के आरा मशीन स्थित एनडी तिवारी स्कूल के पास किराए के मकान में रहता था। बुधवार शाम वह ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में खजरा स्टेशन के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सुनील घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया यहां उसने देर रात दम तोड़ दिया। सुनील के दो बेटे व एक बेटी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर राजस्थान रवाना हो गए हैं।