{"_id":"6008849c8ebc3e333b6f1c56","slug":"a-people-sucide-for-gun-jhansi-news-jhs186585936","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से शादी न होने से खफा युवक ने तमंचे से गोली मारकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से शादी न होने से खफा युवक ने तमंचे से गोली मारकर जान दी
विज्ञापन
मृतक अनुराग यादव- फाइल फोटो कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की युवक ने वाली खबर में 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रेमिका से शादी न होने से नाराज एक युवक ने बुधवार दोपहर थाना नवाबाद क्षेत्र के करगुवां गांव में स्थित अपने बाड़े में तमंचे से कनपटी में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। अनुराग की थाना बड़ागांव क्षेत्र स्थित एक गांव में शादी तय हो चुकी थी, लेकिन तारीख तय नहीं हुई थी।
करगुवां गांव निवासी अनुराग यादव उर्फ पिंटू (24) खेती करते थे। बुधवार दोपहर वह घर के पास बने बाड़े में कार्य कर रहे थे। इसी बीच अनुराग ने तमंचे से कनपटी में दायीं ओर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी बाड़े में पहुंचे। यहां अनुराग को खून से लथपथ हालत में देखकर घबरा गए। खबर पाकर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां उपचार से पहले ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी परमेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। इसके बाद नवाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने भी बाड़े पर पहुंचकर पड़ताल की। पड़ताल में पुलिस को पता चला कि अनुराग का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले उसकी शादी हो जाने के बाद से वह तनाव में था। बुधवार को उन्होंने बड़ा कदम उठाकर जान दे दी। पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। परिजनों से लेकर रिश्तेदारों से घटना की जानकारी ली जा रही है। इकलौते पुत्र की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। कुछ साल पहले युवक के पिता का भी निधन हो चुका है।
प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर ही है। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक नवाबाद।
कहां से आया तमंचा, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को घटनास्थल से तमंचा भी मिला है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आखिर युवक के पास तमंचा कहां से आया था। पुलिस मान रही है कि क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने उसे तमंचा बेचा होगा। साथ ही पुलिस युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगालेगी।