फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   a people hanging sucide

Jhansi News: मारपीट से नाराज युवक ने लगाई फांसी

Tue, 24 Jan 2023 10:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
a people hanging sucide
झांसी। रक्सा के बरुआपुरा गांव में मारपीट के बाद गुस्से में आकर युवक ने सागौन के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बरुआसागर निवासी हरिराम अहिरवार परिवार के साथ गांव में रहकर खेती करता है। उसके छह पुत्रों में सबसे छोटा सुरेंद्र (28) गांव में बकरियां चराता था। परिजनों का कहना है सोमवार को वह वन विभाग के जंगल में बकरी चराने गया था। शाम को जब वह लौट रहा था तब उसकी बकरियां पास के सुनील यादव के खेत में घुस गईं। इस बात पर सुनील और सुरेंद्र के बीच विवाद हो गया।
परिजनों का आरोप है कि सुनील ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सुरेंद्र की पिटाई कर दी। इस कारण से सुरेंद्र नाराज होकर वहां से चला गया। लेकिन वह घर न जाकर जंगल के अंदर चला गया और सागौन के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तब परिजनों ने तलाश शुरू की। यहां पेड़ पर शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ प्रज्ञा पाठक समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। इंस्पेक्टर अरुण तिवारी का कहना है कि सुरेंद्र शराब पीने का आदी था। कुछ दिन पहले उसका अपने भाई पवन से भी विवाद हुआ था हालांकि परिवार के लोगों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed