{"_id":"636019715952f66f397e3211","slug":"a-people-dead-train-accident-jhansi-news-jhs2319230122","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 01 Nov 2022 12:22 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:22 AM IST
सार
युवक पटरी पार करने के दौरान युवक हादसे का शिकार हुआ। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के बरुआसागर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पटरी पार करने के दौरान युवक हादसे का शिकार हुआ। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बरुआसागर निवासी शोभाराम साहू क्रशर पर काम करते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मनोज साहू (33) पंक्चर बनाने की दुकान खोले हुए था। रविवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर की ओर लौट रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में पड़ने वाले अंडरब्रिज में पानी भरा हुआ था, इस पर वह पटरी के ऊपर से गुजरा। इसी दरम्यान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि मृतक के दो बच्चे अभिमन्यु (5) व मिन्नू (3) हैं।
विज्ञापन