फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A people beat to not taken wine

शराब न देने पर युवक को बेरहमी से पीटा

Thu, 07 May 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
A people beat to not taken wine
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में फिल्टर रोड पर शराब न देने पर एक युवक की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान विपक्षियों ने तमंचे से फायर भी किया, जो मिस हो गया। बाद में सभी एक लाख रुपये देने की मांग करते हुए भाग गए। पीड़ित युवक ने यह शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में अयोध्यापुरी कालोनी निवासी दिलीप बसेड़िया ने बताया कि वो मंगलवार की शाम फिल्टर रोड से गुजर रहा था। इसी दरम्यान उसकी कार के आगे विपक्षियों ने अपनी कार लगा दी। गाड़ी से उतरकर वे शराब मांगने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों से पीटा। कमर से सटाकर तमंचे से फायर भी किया, गनीमत रही कि वो मिस हो गया। चिल्लाने पर जब अन्य लोग बचाने आए तो वे भाग गए। युवक ने बताया कि विपक्षियों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए दो दिन के भीतर एक लाख रुपये पहुंचाने को भी कहा। पीड़ित युवक ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed