फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A motorcycle crashed into a truck after the truck braked suddenly; the husband died and the wife was injured.

Jhansi News: अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक में जा घुसी बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल

Sat, 24 Jan 2026 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A motorcycle crashed into a truck after the truck braked suddenly; the husband died and the wife was injured.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। कुआं पूजन के लिए पत्नी के साथ ससुराल जाते समय कोतवाली के उनाव गेट के बाहर निवासी महेंद्र वंशकार (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा चिरगांव के करगुवां गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक के आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से उनकी बाइक उसमें पीछे से जा घुसी। हादसे में उनकी पत्नी को भी गहरी चोट आ गई। उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।

महेंद्र के परिजनों ने बताया कि वह प्राइवेट काम करते थे। पाड़री गांव में उनकी ससुराल थी। साले को पुत्र रत्न होने पर कुआं पूजन होना था। इसमें शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को वह पत्नी अनीता के साथ बाइक से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक करगुवां गांव के पास पहुंची, उनसे करीब पचास मीटर आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस वजह से महेंद्र अपनी बाइक नहीं संभाल सके। पीछे से वह ट्रक के अंदर जा घुसे। उनके सिर में गहरी चोट आ गई। पत्नी अनीता भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की वजह से आसपास के लोग जमा हो गए। थोड़ी देर में पहुंची चिरगांव पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि अनीता की हालत नाजुक होने से उनको अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। हादसे की खबर मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। दंपती के दो संतान हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी जबकि बेटा अजय ग्यारहवीं का छात्र है। थानाध्यक्ष राहुल राठौर के मुताबिक वाहन चालक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed